आप के संजय सिंह ने हरियाणा से पानी पाने के लिए इंडिया ब्लॉक से मांगा समर्थन
दिल्ली में भीषण गर्मी में जल संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली में पानी की कमी के कारण कई क्षेत्र बूंद-बूंद पानी का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली सरकार लगातार पड़ोसी राज्यों से अतिरिक्त पानी के लिए गुहार लगा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी पाने की पार्टी की लड़ाई में इंडिया ब्लॉक से समर्थन मांगा।

सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में जो जल संकट हो रहा है वो भाजपा द्वारा प्रायोजित है। हमारे बार-बार निवेदन करने के बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा हरियाणा ने दिल्ली के 3 करोड़ लोगों का पानी रोककर पाप किया है।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हक़ का 100 MGD पानी रोका हुआ है और यह सब ऑन रिकार्ड है। उन्होंने दोहराया ये दिल्ली का जल संकट भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित है।
संजय सिंह ने पीएम मोदी की इस मामले पर चुप्पी पर का खुद को प्रधान सेवक कहने वाले नरेंद्र मोदी भी कुछ नहीं कर रहे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दिल्ली वालों का क्या गुनाह है? उन्होंने तो भाजपा को सात की सातों सीट जिताई हैं। उसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं मिल रहा मैने पहले भी कहा था, दिल्ली का जलसंकट भाजपा द्वारा प्रायोजित संकट है।
उन्होंने कहा हम आपसे अतिरिक्त पानी नहीं मांग रहे हैं, जो हमारे हक का 100 mgd पानी है रोका जा रहा है, वो पानी हमें दें।
संजय सिंह ने कहा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी भाजपा की हरियाणा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही है, पीने का पानी तक नहीं दे रही है।
आप सांसद ने कहा इतिहास में पहली बार होगा कि एक जल मंत्री को जल संकट के लिए मजबूरन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ रहा है।दिल्ली के लोगों के हक़ का पानी रोके जाने के ख़िलाफ़ कल से मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो रहा है।
इसलिए मैं INDIA गठबंधन के दलों से अपील करूंगा कि दिल्ली के लोगों के पानी के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दीजिए।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के इस जल संकट के लिए सीधे तौर पर बीजेपी, हरियाणा की बीजेपी सरकार, LG और प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कहा जहां एक तरफ भाजपा इस जल संकट और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो वहीं AAP के लोग दिन रात एक करके इस जल संकट को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications