हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा, 5 बच्चों की मौके पर मौत, 15 घायल
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा में कई बच्चों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में 5 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा घायल हैं।
हादसे में घायल हुए बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये भीषण हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है।
यह भी देखें: Haryana News: हरियाणा में 26 अप्रैल तक बनवा सकेंगे वोट, मतदाता सूची में नाम होने पर ही किया जा सकेगा मतदान

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। पुलिस बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल ले कर गई है।
महेंद्रगढ़ जिले के कनीना दादरी रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।"
Haryana | "Four students were brought dead and one critical student who was put on a ventilator passed away at the hospital.15 injured students have been referred to another hospital. SDM and administration present," says Dr Ravi Kaushik, Nihal hospital, Mahendragarh. pic.twitter.com/K8nWm09rep
— ANI (@ANI) April 11, 2024
निहाल अस्पताल, महेंद्रगढ़ के डॉ. रवि कौशिक ने बताया, "चार छात्रों को मृत लाया गया था और एक गंभीर छात्र, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, की अस्पताल में मौत हो गई। 15 घायल छात्रों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। एसडीएम और प्रशासन मौजूद है।"
जिला कलेक्टर मोनिका गुप्ता ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और छुट्टी के दिन स्कूल खुले होने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है।
#WATCH | Mahendragarh, Haryana: District Collector Monika Gupta says, "It has come to notice that this was a private school which was being run even on a holiday and action will be taken...6 casulties have been reported...Treatment of the injured children is going on...Now there… pic.twitter.com/4OS520lh9E
— ANI (@ANI) April 11, 2024
उन्होंने कहा, "यह संज्ञान में आया है कि यह एक निजी स्कूल था जो छुट्टी के दिन भी चलाया जा रहा था और कार्रवाई की जाएगी... 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है... घायल बच्चों का इलाज चल रहा है...अब किसी की जान को कोई खतरा नहीं है...सरकार उन्हें हरसंभव इलाज मुहैया करा रही है...गाड़ी में कागजात की भी कमी थी, इसलिए स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है।"
यह भी देखें: औद्योगिक रूप से भी एक विकसित प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर हुआ हरियाणा












Click it and Unblock the Notifications