'120 की स्पीड में..', शराबी ड्राइवर की वजह से गई बच्चों की जान, हादसे में घायल बच्चे ने बताई आपबीती
Haryana: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कई स्कूली बच्चों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के कनीना में एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे में घायल हुए बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये भीषण हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है।
यह भी देखें: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा, 5 बच्चों की मौके पर मौत, 15 घायल

दुर्घटना में घायल हुए एक छात्र आदित्य का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने स्पीड 120 रखी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया। बच्चे ने बताया, "ड्राइवर ने दारु पि रखी थी। वो बस को 120 की स्पीड में चला रहा था। उसने जब बस मोड़ी तो वहां नहर थी बस उसमें टकरा गयी और बस पलट गई।"
#WATCH | Haryana: A student, who suffered injuries after a private school bus met with an accident in Mahendragarh's Kanina says, "...The driver was drunk and he kept the speed at 120 which led to misbalance..." pic.twitter.com/zdheKME2CE
— ANI (@ANI) April 11, 2024
बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। पुलिस बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल ले कर गई है। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना दादरी रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।"
यह भी देखें: Haryana News: हरियाणा में 26 अप्रैल तक बनवा सकेंगे वोट, मतदाता सूची में नाम होने पर ही किया जा सकेगा मतदान












Click it and Unblock the Notifications