Haryana Lado Lakshmi Yojana: 15 फरवरी तक खाते में आएंगे पैसे, नया नियम जान लें नहीं तो अटक सकती है किस्त
Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता, भुगतान के नए नियम और पात्रता को लेकर महिलाओं में लगातार सवाल बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, लाभार्थियों के खातें में अगली किस्त 15 फरवरी को ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अब यह राशि हर महीने के बजाय तिमाही आधार पर भेजी जाएगी।
सरकार ने 17 जनवरी 2026 को योजना की तीसरी किस्त जारी की थी। तीसरी किस्त में 8.63 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ₹181 करोड़ भेजे गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के मुताबिक अब यह सहायता तिमाही आधार पर ₹6,300 देने का प्रावधान किया गया है।

Haryana Lado Lakshmi Yojana: भुगतान के तरीके में बदलाव
- हालांकि, कई जिलों में मासिक भुगतान भी जारी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 10 से 15 फरवरी 2026 के बीच अगली किस्त जारी होने की पूरी संभावना है।
- जनवरी 2026 में कैबिनेट ने योजना के भुगतान पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब ₹2,100 की राशि दो हिस्सों में मिलेगी: ₹1,100 सीधे बैंक खाते में, ₹1,000 महिला के नाम RD/FD में जमा, जो 5 साल बाद ब्याज सहित मिलेगी।
- सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं के लिए लंबे समय के लिए बचत तैयार हो सकेगी। महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में यह अहम कदम है।
Lado Lakshmi Yojana: लाभार्थी जरूर पूरे करें ये काम
महिलाओं को योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए कुछ अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी
आधार e-KYC अनिवार्य
आधिकारिक ऐप पर लाइव फोटो अपलोड
बैंक खाता आधार सीडेड व DBT सक्रिय
परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय विवरण सही होना
पात्रता का दायरा बढ़ा
Lado Lakshmi Yojana Update: लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया गया
नायाब सिंह सैनी सरकार ने इस योजना के लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया है। अब जिन महिलाओं के बच्चे सरकारी स्कूल में 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाते हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। 'निपुण भारत मिशन' में दक्षता पाने वाले बच्चों की माताएं भी लाभार्थी होंगी।
लाभार्थी महिलाएं अपना स्टेटस Antyodaya Saral Portal या आधिकारिक मोबाइल ऐप पर देख सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधूरी केवाईसी या गलत बैंक विवरण के कारण भुगतान रुक सकता है, इसलिए सभी दस्तावेज अपडेट रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications