हरियाणा के झज्जर में दिनदहाड़े फाइनेंसर पर गोलियों की बरसात, AAP ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
हरियाणा के झज्जर में दिनदहाड़े एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से इलाके में भारी दहशत फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सचिन के रूप में हुई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह सनसनीखेज घटना झज्जर के डीघल गांव में हुई। हमलावरों ने सचिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा इस घटना का वीडियो शेयर भाजपा पर तंज बीजेपी ने हरियाणा को क्राइम स्टेट बना दिया है। झज्जर में दिनदहाड़े गैंगस्टर घर में घुसकर 14 गोली मारकर चले गये और बीजेपी की पुलिस और सरकार सोती रही? हैरानी की बात ये है कि पंजाब में किसी भी घटना पर क़ानून व्यवस्था का रोना रोने वाली कांग्रेस हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल होते हुए भी ख़ामोश है। कांग्रेस को हरियाणा में बीजेपी सरकार से इतना लगाव क्यों है? ये रिश्ता क्या कहलाता है?
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने हमले की पूरी तस्वीर साफ कर दी है। फुटेज में साफ दिखा कि तीन बदमाश एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने बेखौफ होकर फाइनेंसर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पूरे जिले में सघन नाकाबंदी की गई है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो हमलावरों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने में जुटी हुई हैं, ताकि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो सके।












Click it and Unblock the Notifications