हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अपने घर से देखा विधानसभा सत्र, पूरी कार्यवाही टीवी पर लाइव चली

अम्बाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अस्वस्थ होने के चलते विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने सत्र की पूरी कार्यवाही को देखा। यह संभव हुआ...उनके घर लगे टीवी पर लाइव प्रसारण की वजह से। विज ने अपने निवास पर ही खुद के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट कराकर विधानसभा सत्र की कार्रवाई लाइव देखी।

Haryana Home Minister Anil Vij watched live assembly session from his room

डॉक्टरों का कहना है कि, बीते कुछ दिन से गृहमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं और इसलिए विज को पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। बीते रोज की शाम को डॉक्टरों ने उनके निवास पर उनका चेकअप भी किया। वहीं, अस्वस्थ होने के चलते गृहमंत्री ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगाया जाने वाला जनता दरबार भी स्थगित कर दिया। मालूम हो कि, स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा करते रहे हैं।दोनों मित्र हैं और पिछले दिनों अनिल विज ने अपनी मित्रता का जिक्र करते हुए कहा था कि, "मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए कुछ अधिकारी मेरे विभागीय कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, जैसे कि हम एक-दूसरे के खिलाफ हैं। लेकिन मैं ऐसे अधिकारियों को चेता रहा ​हूं कि वे बहुत गलत कर रहे हैं। गंदा खेल खेलने वाले अधिकारियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"

Haryana Home Minister Anil Vij watched live assembly session from his room

गृहमंत्री ने अफसरों को चेताया
गृहमंत्री विज का कहना है कि, मेरे और मुख्यमंत्री के बीच कोई तनाव नहीं है। मैं और मुख्यमंत्री अच्छे दोस्त हैं। जो अधिकारी मेरे काम में अड़ंगे डाल रहे हैं, उन्हें अपनी करनी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इससे पहले विज पिछले दिनों गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करने गए थे। जहां उन्हें कुछ कर्मचारी व अधिकारी टाइमपास करते दिखे। इस पर विज ने काम में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई करते हुए वहां दो एसडीओ को निलंबित कर दिया। उस दौरान काफी तादाद में पत्रकार भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+