हरियाणा में आज 6 बजे से बंद हो जाएंगे बाजार, कोई भी कार्यक्रम SDM की परमिशन के बगैर नहीं होंगे

चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते हरियाणा में आज 6 बजे से बाजार बंद हो जाएंगे। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी। विज ने बताया कि, शुक्रवार शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही सभी गैर-जरूरी समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि, निर्धारित नियमों के तहत कोई भी कार्यक्रम करने वाले को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। यानी कि भीड़ वाले कार्यक्रम नहीं होंगे और जो कार्यक्रम ज्‍यादा जरूरी होंगे वो भी एसडीएम की परमिशन के बगैर नहीं होंगे।

Haryana Health Minister Anil Vij says- All shops will remain closed from 6 pm onward

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने रेमडेसिविर इंजेक्‍शन को लेकर भी चिंता जताई। उन्‍होंने कहा कि, हरियाणा में सरकार ने इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए यह निर्णय लिया है कि, रेमडेसिविर अब बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी। ड्रग विभाग के अफसरों को इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश भी दे दिए हैं। रेमडेसिविर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अफसरों को तैनात किया गया है। उन्‍होंने कहा कि, कोविड के समय प्रदेश भर में केमिस्ट को जाने वाली रेमडेसिविर व अन्य दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

हरियाणा में मिल रहे मरीजों पर विज ने पहले कहा था कि, ज्‍यादातर दिल्ली से सटे जिलों से हैं। उन्‍होंने कहा कि, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत ऐसे जिले हैं जहां के लोगों को दिल्‍ली से आना-जाना हो रहा है। उन्‍होंने कहा, 'दिल्‍ली के कोरोना मरीज इन जिलों में चले आते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि दिल्ली में व्यवस्था नहीं हो पा रही होगी। अब जब वे हमारे पास आए हैं तो वापस धक्का तो नहीं मार सकते न। हम उन्‍हें इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+