हरियाणा में अब 12 हजार नए मरीज मिले, 1 दिन में 16 हजार से ज्यादा कोरोना-मुक्त हुए, 161 जानें गईं
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के नए मरीज मिलने का आंकड़ा बीते रोज कम हुआ। 14-15 हजार के बजाए सोमवार को लगभग 12 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई...बीते रोज प्रदेशभर में 16 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो गए। जो हॉस्पिटल में थे, उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बताया गया कि, अब तक 5,09,617 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई तक प्रदेश में 79,19,278 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। वैक्सीन की 43,18,037 डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट 81.1% हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, नए कोविड हॉस्पिटल बनने से मरीजों के स्वस्थ होने की दर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, 24 घंटों में 161 मौतें भी दर्ज की गईं। जिसके साथ कुल आंकड़ा बढ़कर 5,766 हो गया।

यहां जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैला है... उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत इत्यादि शामिल हैं। अकेले गुरुग्राम में कोरोना के अब तक 1,59,265 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर चल रहे फरीदाबाद में 89,444 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की बात करें तो सक्रिय मरीजों के आंकड़े इस प्रकार हैं...
35,737 गुरुग्राम
12,680 फरीदाबाद
8,935 हिसार
6,331 पानीपत
5,590 सोनीपत
5,348 करनाल
3,892 अंबाला
5,032 सिरसा












Click it and Unblock the Notifications