अब खिलाड़ी स्टेडियम या स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नि:शुल्क प्रैक्टिस कर सकेंगे: हरियाणा सरकार

चंडीगढ़। राज्य भर के स्टेडियमों या खेल परिसरों में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों से ली जाने वाली फीस अब माफ होगी। हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने खुद इसकी पुष्टि की। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने भी इस बारे में जानकारी दी।

Haryana govt: waive off fees charged from the players coming for practice in the stadiums

अब निःशुल्क कर सकेंगे खेलों की तैयारी
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने आज यह घोषणा करते हुए कहा कि, सूबे में अब खिलाड़ियों को स्टेडियम या खेल परिसरों में जाने के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के विकास के लिए लिया गया है। इसके अलावा, अब हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तहत आने वाली खेल एसोसिएशन या फेडरेशन को भी खेल टूर्नामेंट जैसे स्टेट चैंपियनशिप या नेशनल चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि, अब केवल निजी संस्थाओं को खेल स्टेडियम का उपयोग करने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित फीस देनी होगी।

Haryana govt: waive off fees charged from the players coming for practice in the stadiums

खेलों की तैयारी के लिए दिए जा रहे 5 लाख
राज्य में खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की राशि एडवांस भी दी जाती है। इस बारे में मंत्री का कहना है कि, इस पहल से भी हरियाणा की पहचान खेलों व खिलाड़ियों के हब के रूप में बनी है। मंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार की नीतियों के परिणास्वरूप ही प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धाओं में मेडल जीतकर हरियाणा के साथ-साथ भारत का नाम भी विश्व मानचित्र पर दर्शाया है। ओलंपिक व पैरालंपिक-2021 इसका जीवंत उदाहरण हैं कि कैसे हरियाणा खेलों के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए पथ प्रदर्शक बनकर उभर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+