Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

80 साल के बुजुर्गों की देखभाल और सेवा का हरियाणा सरकार ने उठाया बीड़ा, सीएम खट्टर ने कही ये खास बात

Haryana News: यमुनानगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम किया। छछरौली में आयोजित जनसंवाद में कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 80 साल आयु के बुजुर्गों की देखभाल औऱ सेवा का बीड़ा उठाया है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आम जनता की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के आदेश आधिकारियों को दिए। साथ ही, प्रताप नगर वासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। सीएम खट्टर ने कहा कि 80 साल आयु के बुजुर्गों की देखभाल और सेवा का बीड़ा हरियाणा सरकार ने उठाया है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

उन्होंने कहा कि सेवा आश्रम योजना के तहत जिन बुजुर्गों की 80 साल से अधिक आयु है और वे अकेले रहते हैं, उनके लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन के उच्च मानक स्थापित किए हैं।

प्रदेश में मिशन मेरिट चलाकर जहां हमने पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म किया, वहीं लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में दोगुने काम किए हैं, ये सभी काम पहले से भी कम खर्च में हुए हैं।

आज लाभार्थियों तक सीधे उनके अकाउंट में योजनाओं का पूरा पैसा पहुंचता है। इस दौरान उन्होंने छछरौली में जनसंवाद के दौरान स्थानीय निवासियों के मुद्दों को भी सुना। इसके बाद सीएम खट्टर जगाधरी शहर पहुंचे। यहां सीएम खट्टर ने जनसंवाद कर आम जनता की समस्याएं सुनी। इससे पहले उन्होंने प्रगतिशील किसान धर्मबीर द्वारा विकसित मशीन का निरीक्षण किया। स्वदेशी तकनीक से विकसित मशीन सफ़ाई व्यवस्था और स्प्रे करने में कारगर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+