'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' सरकार ने अगले महीने तक बढ़ाया, मार्केट-मॉल खोलने पर भी फैसला

चंडीगढ़। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते राज्य सरकार ने 'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' की अवधि और बढ़ा दी है। आज सरकार ने कहा कि, 'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' की अवधि 10 फरवरी 2022 तक कर दी गई है। यह एक तरह का ऐसा लॉकडाउन है, जिसमें लोगों पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। हालांकि, सरकार कोविड-नियमों में ​कुछ राहत भी दे रही है।

haryana Govt extended the period of Pandemic Alert Safe Haryana

सरकार ने अब प्रदेश में मॉल व बाज़ार शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, सरकार ने लोगों से कोविड टीकाकरण के तहत वैक्सीन की दोनों डोज लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हमारे यहां 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आह्वान करते हुए कि वे सभी महामारी को खत्म करने के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

haryana Govt extended the period of Pandemic Alert Safe Haryana

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि, वैक्सीन लेने के अलावा प्रदेश में जो भी नागरिक बूस्टर डोज के पात्र हैं, वो भी अपना टीकाकरण पूरा करवाएं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने भी ऐसी ही अपील की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, उनकी ओर से 'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' की अवधि 10 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+