Haryana: पंचकूला में OPS बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
पंचकुला में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्माचारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Haryana Old Pension Scheme: हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर बवाल मचा हुआ है। सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हालात तनाव होते चले गए, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शांत करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी और पुलिस आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर बवाल
हरियाणा के पंचकूला में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग कर रहे हरियाणा सरकार के कर्मचारियों ने एक साथ आकर चंडीगढ़ कूच किया, जिसके बाद उनको बॉर्डर पर रोक लिया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकापी पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
वॉटर कैनन और आंसू गैल के गोले दागने के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बता दें कि रविवार को हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सरकारी आवास के घेराव का ऐलान किया था। जिसके मद्देनजर पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं को पहले से ही सील कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications