भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार देगी 50-50 लाख रुपए, टोक्यो से वापसी जल्द

चंडीगढ़। टोक्यो ओलिंपिक-2020 में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की लड़कियों को हरियाणा सरकार ने 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि, मैं ओलंपिक में खेलने वाली महिला हॉकी टीम को उनके बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। वे प्रशंसनीय हैं। हमने उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। हम महिला हॉकी टीम की 9 प्लेयर्स को 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे।

Olympics

कांस्य पदक से चूकी इंडियन वुमन हॉकी टीम
बता दें कि, आज सुबह हुए मुकाबले में इंडियन वुमन हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन ने हार गई है। टोक्यो के मैच में ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया। हालांकि, इससे पहले हमारी टीम ने दूसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इस बढ़त को टीम कायम नहीं रख सकी। बेल्जियम से मुकाबला हुआ। उसमें बेल्जियम ने हरा दिया और गोल्ड की उम्मीदें धरी रह गईं। उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए ब्रिटेन से मुकाबल हुआ। लेकिन यहां भी हार मिली। इस हार से अब ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के घर में मायूसी छा गई है। पिता और भाई टीवी के आगे से उठकर अंदर चले गए। वहीं मां ने भी बस एक बात कही। उन्होंने कहा-"रब की मर्जी है। टीम शानदार खेली। गुरजीत ने दो गोल किए।"

Olympics
Olympics

उपमुख्यमंत्री चौटाला बोले- 'सदा गीत गाए जाएंगे'
वहीं, टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी ट्वीट किया। पुरुष टीम को बधाइयां देते हुए दुष्यंत चौटाला ने लिखा- इतिहास बदलकर देश को हॉकी में पदक दिलाने वाले जांबाज खिलाड़ियों को हिंदुस्तान का सलाम!
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'नाम गिनाए जाएंगे, किस्से सुनाए जाएंगे, इन हॉकी के खिलाड़ियों के सदा गीत गाए जाएंगे।' इतिहास बदलकर देश को हॉकी में पदक दिलाने वाले @TheHockeyIndia के जाँबाज़ खिलाड़ियों को हिंदुस्तान का सलाम,वंदन. देश को बधाई! हॉकी के नए युग की शुरुआत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+