झज्जर और पंचकूला में शूटिंग रेंज स्थापित करेगी हरियाणा सरकार, जानिए सीएम खट्टर ने और क्या-क्या की घोषणाएं

Haryana News: चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए करनाल में 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया। खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में सीएम खट्टर ने कई बड़ी घोषणाएं की।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि शूटिंग में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जिला झज्जर के गांव निमाना तथा पंचकूला के सेक्टर-32 में शूटिंग रेंज स्थापित करेगी। इसके अलावा, यमुनानगर के तेजली स्टेडियम और फरीदाबाद के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 2 तीरंदाजी केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

Manohal Lal Khattar

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो खेल राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे खेलों की अन्य एसोसिएशन को भी इनाम के दायरे में लाया जाएगा। सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि गांवों व शहरों में जो स्थानीय खेल आयोजित किए जाते हैं, उन खेलों के दौरान विभिन्न उपकरणों की मांग आती है, इसके लिए सरकार ने नीति बनाई है।

जिसके तहत सभी खेलों के उपकरणों को सरकार मुहैया करवाएगी। सम्मान समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत हरियाणा में 10 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन कर उन्हें प्रदेशवासियों को समर्पित किया। ये केंद्र जिला अंबाला, फरीदाबाद, पलवल, यमुनानगर, जींद, झज्जर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, कैथल और भिवानी में स्थापित किए गए हैं।

सीएम ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा के लिए 15 खेलो इंडिया केंद्रों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 10 केंद्रों का आज उद्घाटन किया गया है और 5 और केंद्र भी अगले वर्ष स्थापित किए जाएंगे। ये 5 केंद्र हिसार, सिरसा, नूंह, सोनीपत और करनाल में खोले जाएंगे।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री से आग्रह करेंगे कि शेष 17 जिलों में भी खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी जाए, ताकि सभी 22 जिलों में केंद्र खुलने से हम बच्चों को खेलों इंडिया व अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+