कुरुक्षेत्र: सूरजमुखी पर MSP को लेकर धरना दे रहे किसानों की सरकार ने मानी मांग, धरना हुआ खत्म
सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को लेकर धरना कर रहे किसानों की मांग को सरकार ने मान लिया है। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान सूरजमुखी पर एमएसपी और किसानों की रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों की इस मांग को सरकार ने मान लिया है। साथ ही सूरजमुखी की फसल के लिए एमएसपी बढ़ाने पर अपना समर्थन दिया है। वहीं, इस मांग के पूरे होने के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य नेताओं ने कहा कि हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज आप सबके सहयोग से हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है।

किसान नेता करम सिंह मथाना ने कहा कि एमएसपी का प्रमुख मुद्दा अभी भी हल नहीं हुआ है लेकिन सरकार के साथ हमारी बैठक सफल रही। आज सरकार ने हमारी मांग पूरी करने पर हामी भरी है।
Recommended Video
कुरुक्षेत्र डीसी शांतनु शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है। सीएम ने सूरजमुखी की फसल के लिए एमएसपी बढ़ाने पर सहमति जताई है।
वहीं, मांग पूरी होने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम अपना विरोध समाप्त कर रहे हैं। बंद रास्ते आज खुलेंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल एमएसपी पर खरीदी जाए। हम देशभर में एमएसपी के लिए लड़ते रहेंगे। हमारे नेताओं को भी जल्द रिहा किया जाएगा। हमारे नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
बता दें कि सूरजमुखी पर एमएसपी और किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान सोमवार सुबह से धरना पर बैठे हैं। सोमवार को उनकी प्रशासन ने बातचीत विफल रही, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर जाम लगा दिया था। वहीं, इस धरने की अगुवाई भाकियू नेता राकेश टिकैत ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications