प्राईवेट स्कूलों को अपनी एमआईएस अपडेट करने के हरियाणा सरकार ने दिए निर्देश, कहा- कार्रवाई होगी

चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी प्राईवेट स्कूलों को अपनी प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि, पिछले वर्ष प्राईवेट स्कूलों में 29 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से अभी तक 17 लाख ही उनके द्वारा एमआईएस पर अपडेट किए गए हैं। ऐसे में वे जल्द ही अपनी प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) को अपडेट करें ताकि स्कूलों में दाखिल बच्चों की सही जानकारी उपलब्ध हो सके।

Haryana government

शिक्षा विभाग के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि, विभाग का एमआईएस सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिये है, जिसके जरिए हर बच्चे के दाखिले की गतिविधि का पता चल जाता है क्योंकि इसमें हर विद्यार्थी को यूनिक स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नम्बर (एसआरएन) दिया गया है। अभी काफी प्राईवेट स्कूल विद्यार्थियों को पोर्टल पर तीव्र गति से अपडेट नहीं कर रहे हैं, जबकि इसका अधिकार स्कूलों के पास ही है और विद्यार्थियों को स्कूल के लॉगिन से ही पोर्टल पर अपडेट किया जा सकता है।

Haryana government

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, राज्य के 12 लाख विद्यार्थी अभी भी पोर्टल पर हैं, लेकिन उन्हें एमआईएस पर अपडेट नहीं किया गया है। जबकि प्राईवेट स्कूल एक क्लिक से एमआईएस को अपडेट कर सकते हैं। स्कूलों की लापरवाही को देखते हुए अब शिक्षा मंत्री कंवरपाल द्वारा निजी स्कूलों को अपनी एमआईएस को तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, 12 लाख विद्यार्थी अभी एमआईएस पोर्टल पर हैं जिनके ड्राप आउट होने या गायब होने की कोई बात नहीं हैं। तय समय सीमा के बाद भी यदि इन विद्यार्थियों के बारे में शत-प्रतिशत अपडेट नहीं किया जाता है, तो स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+