हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं और उद्योगपतियों को दी बड़ी राहत,जानें क्या है घोषणा
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार रोहतक में करीब 500 एकड़ में फुटवियर लेदर क्लस्टर बनाएगी जिस से युवाओं को
चंडीगढ़,21 जुलाई:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार रोहतक में करीब 500 एकड़ में फुटवियर लेदर क्लस्टर बनाएगी जिस से युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने ये भी कहा कि रोहतक शहर के आसपास के आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों को फुटवियर इंडस्ट्री से जोड़कर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे लेदर इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को स्थानीय स्तर पर ही कुशल युवा मिल सके। युवाओं को भी उनके घर के नजदीक रोजगार हासिल हो सके । बता दें कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है।

उन्होंने एमएसएमई के अधिकारियों व फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की और फुटवियर इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि राज्य सरकार हरियाणा के उद्योगपतियों को काफी सहूलियतें दे रही है। जिस से उन्हे कोई परेशानी ना हो। उद्योग सही रहेंगे तो युवाओं को नौकरियां भी मिल सकेंगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को अपने कार्य में आसानी के लिए करीब दो दर्जन उद्योगों के चालू होते ही वहां पर एक साल में कॉमन सर्विस सेंटर बना दिया जाएगा। राज्य में लेदर इंडस्ट्री के उद्योगपतियों की मदद के लिए लेदर से संबंधित एक सेंटर-ऑफ-एक्सीलेंस भी बनाया जाएगा । दुष्यंत चौटाला ने फुटवियर लेदर क्लस्टर के पास ही लेबर हॉस्टल बनाने का आश्वासन दिया, ताकी वहां काम करने वाले मजदूरों को कोई परेशानी ना हो। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहां कि उद्योग लगाने से राज्य का विकास हो रहा है। राज्य आगे जा रहा है।प्रदेश में औद्योगिक माहोल बना है।












Click it and Unblock the Notifications