हरियाणा सरकार की साइबर हेल्पलाइन ने किया कमाल, 4 करोड़ 14 लाख से अधिक का फ्रॉड होने से बचाया

Haryana News: साइबर अपराध को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़े कमद उठाए थे, जिसका असर अब दिखने लगा है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन की मदद से 4 करोड़ 14 लाख 15 हज़ार 82 रुपए से अधिक की राशि का फ्रॉड होने से बचाया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा में साइबर अपराध को रोकने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन-1930 पर तैनात स्टाफ की संख्या को पहले से दोगुना कर दिया गया था। जिसके परिणाम अब सामने आने लगे है। इस बाबत पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सितंबर माह में साइबर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त 6247 शिकायतें सामने आई थी।

Shatrujeet Kapoor

इन शिकायतों का तत्परता से निवारण करते हुए 4 करोड़ 14 लाख ,15 हज़ार 82 रुपए से अधिक की राशि का फ्रॉड होने से बचाया गया है। बताया कि साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर - 1930 पर मैन पावर को बढ़ाया गया है।

उन्होंनें बताया कि 'गोल्डन ऑवर' में कार्रवाई करते हुए लोगों की जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए जरूरी है कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे बैंक के नोडल अधिकारियों के पास भेजा जाए। जिससे संबंधित बैंक के अधिकारी भी तुरंत बैंक में ट्रांसफर की गई धनराशि को फ्रीज कर दें।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आम जन को चाहिए कि वे साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जल्द से जल्द साइबर ठगी संबंधी सूचना दें ताकि आगे की ट्रांजैक्शन को रोका जा सके। इसके अलावा लोग साइबर क्राइम की वेबसाइट- http://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

कहा कि लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने को लेकर जल्द ही जागरूकता अभियानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि, लोग सतर्क रहें और बैंक खाता संबंधी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बैंकर्स के साथ भी बैठक आयोजित किए जाने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+