हरियाणा सरकार 2024: CM नायब सैनी ने की फ्री डायलिसिस की घोषणा, कैबिनेट की पहली मीटिंग में आरक्षण पर भी फैसला
Free Dialysis in Haryana: शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा की नई सरकार के सीएम व मंत्रियों ने 18 अक्टूबर को चार्ज संभाला। इस मौके पर फ्री डायलिसिस जैसी घोषणा की गई। नायब सिंह सैनी सरकार कैबिनेट की पहली बैठक हुई।
चंडीगढ़ स्थित सचिवालय पहुंचकर सीएम नायब सिंह सैनी पदभार संभाला और फिर सीएम ने सभी मंत्रियों के साथ उन्हें ज्वानिंग करवाई। चार्ज संभालने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद घोषणा की कि अब हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी मरीजों को फ्री डायलिसिस सुविधा मिलेगी। भविष्य में यह सुविधा मेडिकल कॉलेजों में भी मिलने लगेगी। \

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पदभार संभालने के बाद सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें एससी आरक्षण कोटा के बारे में बड़ा फैसला लिया गया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का सम्मान किया है, जो एससी में वर्गीकरण का मामला था, हरियाणा सरकार 2024 कैबिनेट उसे आज से ही लागू करने का फैसला लेती है।
दैनिक भास्कर की एक खबर में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत के हवाले से बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मतलब यह निकलता है कि एससी, एसटी वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में उसी वर्ग के आरक्षण का लाभ पाने से वंचित रह गए वर्गों को लाभ देने के लिए उपवर्गीकरण किया जा सकता है। एडवोकेट यशस्वी बताते हैं कि अभी SC के लिए 15 प्रतिशत और ST के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण है। इस 22.5% के आरक्षण में ही राज्य एससी व एसटी के उन कमजोर वर्गी का कोटा तय कर सकेंगे, जिनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है।
नायब सिंह सैनी सरकार 2024 के कैबिनेट की पहली बैठक में 15वीं हरियाणा विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर चर्चा की है। एक-दो दिन में तारीख तय हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा के किसानों से फसलें एमएसपी पर खरीदने, सरकारी नौकरियां देने, अपराध मुक्त हरियाणा पर चर्चा की गई है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में 50 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया था। 15 हजार नौकरी दी जा चुकी है। 25 हजार नौकरी भी जल्द मिलेगी।
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों को चेतावनी दी। बोले कि 'मैं ऐसे लोगों को चेतावनी देता हूं कि जो आपराधिक गतिविधि में शामिल रहते हैं। वे या तो हरियाणा प्रदेश छोड़ देंगे, नहीं तो नायब सिंह सैनी सरकार उनको सुधार देगा। इस सरकार का वादा है कि हर व्यक्ति की सुरक्षा हम करेंगे।' हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के पूर्व से जारी योजनाएं अब भी नॉन स्टॉप जारी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications