Haryana: भूपेंद्र हुड्डा की कार हादसे का शिकार, सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के एक गांव में सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी क्षतिग्रस्त हो गई।

भूपेंद्र हुड्डा की कार हादसे का शिकार

Haryana Bhupendra Hooda Accident: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार रविवार को हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा हिसार में हुआ। भूपेंद्र हुड्डा बॉक्सर स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में शामिल होने घिराय गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि बताया गया है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे के दौरान भूपेंद्र हुड्डा कार में सवार थे। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। उनकी कार बुरी तरह क्षत‍िग्रस्‍त हो गई। रव‍िवार को वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता स्वीटी बूरा का हिसार के घिराय में स्वागत समारोह आयोज‍ित क‍िया गया था। वे इस सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

उनकी कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। कार से नील गाय के टकराते ही एयरबैग खुल गए। इससे भूपेंद्र हुड्डा बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वे दूसरी गाड़ी से रवाना हुए। कार में कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे। एयरबैग ने सबी की जान बचा ली।

Recommended Video

    Bhupinder Sing Hooda की Car का Accident, Airbag ने ऐसे बचाई जान | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, कुछ दिन पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी। उनके टेस्ट की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अभी घर में ही आराम करने की सलाह दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने स्वस्थ्य होने की जानकारी ट्वीट कर साझा की थी। ट्वीट कर उन्होंने लिखा था कि आप सभी की प्रार्थना और शुभकामनाओं से मैं अब स्वस्थ्य हूं। मेरे सभी टेस्ट हो गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य है।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हाई ब्लड प्रेशर के साथ सर्वाइकल की शिकायत होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके कई टेस्ट किए गए थे, रिपोर्ट नहीं आने के कारण चिकित्सक उनकी अस्पताल में ही देखरेख कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा ने उचाना को पछाड़ने का किया काम: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+