Haryana Exit Poll 2024: जब एक ही पार्टी ने जीती 75 सीटें, हरियाणा एग्जिट पोल में टूटेगा 47 साल पुराना रिकॉर्ड?
Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में एक पार्टी की आंधी चली, जीती 75 सीटें, एग्जिट पोल में टूटेगा 47 साल पुराना रिकॉर्ड
Haryana Exit Poll Chunav Result News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल व चुनाव परिणाम में इस बात पर भी सबकी नजर रहेगी कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड साल 2024 के चुनाव में टूट पाएगा या नहीं। साल 1977 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले 77 सीटें जीती थीं, जो अब तक के हिरयाणा चुनाव इतिहास का रिकॉर्ड है, जो कोई पार्टी नहीं तोड़ पाई है। 47 साल से यह रिकॉर्ड कायम है।
यह भी पढ़ें- Haryana Exit Poll 2024: कब आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे? चुनाव आयोग ने तय किया समय
हरियाणा चुनाव 2024 एग्जिट पोल नतीजे
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 5 अक्टूबर (शनिवार) को 90 सीटों पर मतदान पूर्ण होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। Haryana Assembly Election 2024 के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जाएगा कि इस बार हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा एग्जिट पोल से पहले Phalodi satta bazar किसकी बना रहा सरकार?

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: हरियाणा में BJP को मिलने जा रहीं कितनी सीटें? पूर्व CM खट्टर ने वोट देकर बताया रिजल्ट!
कौन जारी करेगा हरियाणा एग्जिट पोल?
सीएनएक्स, टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च , टाइम्स नाउ-वीएमआर, सी वोटर, Metrize, एक्सिस माई इंडिया , Neilson, चाणक्या , News x-NETA Polstart , Jan ki baat आदि एजेंसियां हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल जारी करेंगी।
बीजेपी ने साल 2024 में रखा 75 प्लस का टारगेट
हरियाणा साल 2014 और 2019 को लगातार भाजपा ने सरकार बनाई है। साल 2024 के लिए भाजपा ने 75 प्लस सीटों का टारगेट रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों की हरियाणा में चुनावी रैलियां भी करवाई गई हैं।
हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?
- भाजपा- 40
- कांग्रेस- 31
- जेजेपी- 10
- निर्दलीय-7
- आईएनएलडी-1
- एचएलपी-1
हरियाणा चुनाव 2024 की हॉट सीटें
- 1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट
- 2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई सीट
- 3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट
- 4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट
- 5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट
- 6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट
- 7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट
- 8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट
- 9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट
- 10 रणजीत चौटाला, रानिया सीट
- 11 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्मीदवार
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में मतदान केंद्र
हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात का नूंह जिला अति संवेदनशनील माना गया है।
हरियाणा चुनाव 2024 में BJP के सामने चुनौती
-किसानों का मुद्दा
-10 साल की एंटी इनकंबेंसी
-पहलवानों का मुद्दा
-अग्निवीर योजना
हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने चुनौती
-कांग्रेस में आपसी खींचतान
-मुख्यमंत्री का चेहरा
-बागी नेता
हरियाणा चुनाव 2024 में बाहरी पार्टी
-आम आदमी पार्टी
-बहुजन समाज पार्टी
-एएसपी (चंद्रशेखर आजाद)
हरियाणा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय पार्टी
-जननायक जनता पार्टी
-इंडियन नेशनल लोकदल
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-8,821 और सर्विस मतदाता-1,09,217 हैं।












Click it and Unblock the Notifications