Haryana Exit Poll 2024: कब आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे? चुनाव आयोग ने तय किया समय
Exit poll haryana 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं। 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। हरियाणा चुनाव नतीजों से पहले हर किसी को एग्जिट पोल का भी इंतजार है। एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया जाएगा कि हरियाणा में अबकी किसकी सरकार बन सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के संबंध में किसी एजेंसी के एग्जिट पोल के नतीजों पर 5 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे तक रोक रहेगी। मतलब मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक कोई एग्जिट पोल जारी नहीं होंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है, मगर हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ शर्तों के साथ एग्जिट पोल जारी करने का आदेश दिया है।
जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 126 ए, के तहत मतदान शुरू होने के लिए निर्धारित समय से लेकर मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय के आधे घंटे बाद तक की अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल आयोजित करने और उनके परिणामों के प्रसार पर रोक रहेगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजों में नियमों का उल्लंघन करने पर 2 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। सभी मीडिया घरानों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में निर्देशों का पालन करें।
इसके अतिरिक्त, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणाम सहित किसी भी चुनावी मामले को प्रदर्शित करना, आम चुनाव के संबंध में मतदान के समापन के लिए निर्धारित समय से समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान प्रतिबंधित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications