Exit poll Haryana 2024: हरियाणा एग्जिट पोल के नतीजे, BJP की हैट्रिक या अबकी बार कांग्रेस सरकार?
Exit poll Haryana 2024 Chanakya: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर की शाम छह बजे मतदान पूर्ण होते ही विभिन्न सर्व एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। हरियाणा एग्जिट पोल 2024 में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि भाजपा की विदाई होती नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पिछले दस साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा ने साल 2014 में 47 और साल 2019 में 40 सीटें जीतकर जेजेपी के साथ सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने को मैदान में उतरी और कांग्रेस ने हरियाणा में दस साल बाद वापसी के लिए चुनाव लड़ा।

हरियाणा में सारे एग्जिट पोल का निचोड़
- कांग्रेस-49 से 59 सीट
- भाजपा 21 से 30 सीट
- जेजेपी 0-2 सीट
- आईएनएलडी 2 से 4 सीट
- अन्य 4 से 8 सीट

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?
- भाजपा- 40
- कांग्रेस- 31
- जेजेपी- 10
- निर्दलीय-7
- आईएनएलडी-1
- एचएलपी-1
हरियाणा की हॉट सीटों पर कितना मतदान?
1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट पर 70 प्रतिशत
Nayab Singh Saini, Ladwa seat Voting
2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई पर सीट 61 प्रतिशत
Bhupinder Singh Hooda, Garhi-Sampla-Kiloi seat Voting
3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर 67 प्रतिशत
Dushyant Chautala, Uchana Kalan seat Voting
4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट पर 69.80 प्रतिशत
Vinesh Phogat, Julana seat Voting
5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट पर 67 प्रतिशत
Abhay Singh Chautala, Ellenabad seat Voting
6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट पर 51.90 प्रतिशत
Chandra Mohan Bishnoi, Panchkula seat Voting
7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट पर 59.30 प्रतिशत
Anil Vij, Ambala Cantt seat Voting
8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट पर 59.20 प्रतिशत
Gopal Kanda, Sirsa seat Voting
9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट 57 प्रतिशत
Savitri Jindal, Hisar seat Voting
Aditya Surjewala, Kaithal seat Voting
10 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट 62 प्रतिशत
(शाम 5 बजे तक की स्थिति)
हरियाणा चुनाव 2024 में BJP के सामने चुनौती
- किसानों का मुद्दा
- 10 साल की एंटी इनकंबेंसी
- पहलवानों का मुद्दा
- अग्निवीर योजना
हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने चुनौती
- कांग्रेस में आपसी खींचतान
- मुख्यमंत्री का चेहरा
- बागी नेता
हरियाणा चुनाव 2024 में बाहरी पार्टी
- आम आदमी पार्टी
- बहुजन समाज पार्टी
- एएसपी (चंद्रशेखर आजाद)
हरियाणा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय पार्टी
- जननायक जनता पार्टी
- इंडियन नेशनल लोकदल
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम
अधिसूचना -5 सितंबर 2024
नामांकन-12 सितंबर 2024
छंटनी-13 सितंबर 2024
नामवापसी-16 सितंबर 2024
मतदान-5 अक्टूबर 2024
मतगणना-8 अक्टूबर 2024
हरियाणा मुख्यमंत्रियों की सूची, कब किसकी सरकार बनी?
1 भगवत दयाल शर्मा, झज्जर सीट (सन 1962 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 राव बीरेन्द्र सिंह, पटौदी सीट (सन् 1967 के चुनाव) विशाल हरियाणा पार्टी
3 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1968 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 बनारसी दास गुप्ता, भिवानी सीट (सन् 1972 के चुनाव) कांग्रेस
5 देवी लाल, भट्टु कलाँ सीट (सन् 1977 के चुनाव) जनता पार्टी
6 भजन लाल, आदमपुर सीट (सन् 1982 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1982 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8 देवी लाल, महम सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
9 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
10 बनारसी दास गुप्ता, भिवानी सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
11 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
12 हुकम सिंह, दादरी सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
13 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां सीट (सन् 1987 के चुनाव) समाजवादी जनता पार्टी राष्ट्रीय
14 भजन लाल, आदमपुर सीट (सन् 1991 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1996 के चुनाव) हरियाणा विकास पार्टी
16 ओमप्रकाश चौटाला, नरवाना इंडियन नैशनल लोकदल (सन् 2000 के चुनाव)
17 भूपिंदर सिंह हुड्डा, गढ़ी-साँपला-किलोई सीट (सन् 2005 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 मनोहर लाल खट्टर, करनाल सीट (सन् 2014 के चुनाव) भारतीय जनता पार्टी
19 नायब सिंह सैनी करनाल (सन् 2014 के चुनाव) भारतीय जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications