Haryana Chunav 2024: हरियाणा में वोटिंग खत्म, 64.01 फीसदी मतदान, कहां पड़े कितने प्रतिशत वोट

Haryana Chunav 2024 Live Voting: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। औसत मतदान प्रतिशत 64.01 रहा। अंतिम दो घंटों में प्रदेश के सभी पोलिंग बूथ पर डाले गए मतों के औसत में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा। बात वोटिंग प्रतिशत करें तो शाम सात बजे तक

कहां कितने प्रतिशत मतदान-
चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां 68.28 फीसदी लोगों ने वोट डाला। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां महज 49.97 फीसदी लोगों ने वोट डाला। हालांकि, चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों में मतदान प्रतिशत बदल सकता है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

Haryana Elections 2024 Voting

यमुनानगर में सबसे अधिक अधिक वोटिंग
यमुनानगर में सबसे अधिक 71.06 और गुरुग्राम में सबसे कम 52.05 फीसदी वोटिंग हुई है। अंबाला जिले में शाम 7 बजे तक 67.40 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा वोटिंग नारायणगढ़ में 73 प्रतिशत हुई है। वहीं, मुलाना में 70.7 फीसदी और अंबाला कैंट में 64.1 फीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा अंबाला सिटी में 62.9 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जबकि भिवानी में 66.8 फीसदी वोटिंग हुई। भिवानी सीट पर 57.8, बवानीखेड़ा में 66.8 व तोशाम में 67.4 फीसदी वोटिंग हुई है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 76.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

2019 चुनाव के नतीजे
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें मिली थी। कांग्रेस को 31 सीटें, जेजेपी को 10 सीटें, निर्दलीय उम्मीदवारों को 7 सीटें, इनेलो ने 1 सीट और गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा ने 1 सीट जीती थी। एक्सिस माय इंडिया का 2019 को लेकर भविष्यवाणी अन्य पोल से काफी बेहतर निकला था। एक्सिस माय इंडिया ने 2019 में भाजपा के लिए 38 सीटें और कांग्रेस के लिए 31 सीटों की भविष्यवाणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+