हरियाणा चुनाव 2024: 'किसान के मुखौटे में सिस्‍टम को खराब करने वाले लोग दे रहे धरना'-मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar on Farmers: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शंभू बॉर्डर पर धरना दिए बैठे किसानों की याद आई है।

अंबाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा है कि पंजाब का मार्ग बंद पड़ा है। हमने यह मार्ग खुलवाने के लिए हर संभव कोशिश की है, मगर शंभू बॉर्डर पर किसानों का मुखौटा पहने वो लोग बैठे है, जो सिस्‍टम को खराब करना चाहते हैं।

Manohar Lal Khattar

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि उस तरफ बैठे लोग किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में, वे कुछ लोग हैं जो व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं और सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। आप भी जानते हैं कि वे कौन हैं? आज हरियाणा के लोग खुश हैं कि उन्होंने ऐसे लोगों को राज्य में पैर नहीं रखने दिया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर कांग्रेस ने उनको आड़े हाथ लिया है और कहा कि 'यह पहली बार नहीं है, जब BJP ने किसानों का अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री खट्टर का यह बयान BJP का किसान विरोधी चेहरा दिखाता है।

हिमाचल की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत के बयान से बीजेपी पहले ही घिरी हुई थी। ऐसे में मनोहर लाल खट्टर के बयान के बाद अब कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का एक और मौका मिल गया है।

दरअसल, कंगना ने कहा था कि रद्द किए गए कृषि कानून को वापस लाया जाना चाहिए। खुद किसानों को तीनों कानूनों को लागू करने की मांग करनी चाहिए। नवंबर 2021 में केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के 14 माह बाद ये कानून वापस ले लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+