Haryana Chunav Result: नायब सैनी की हुई शाह- नड्डा से फोन पर बातें, कहां जीती BJP, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
Haryana Chunav Result: नायब सैनी की हुई अमित शाह- नड्डा से फोन पर बातें, कहां जीती BJP, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में मतदान के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी राज्य के 90 में से 49 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद अब पिछड़ती नजर आ रही है।
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। सैनी ने उन्हें हरियाणा के परिणाम के बारे में जानकारी दी और अपने रिजल्ट के बारे में भी गृहमंत्री को अवगत कराया है। अमित शाह ने नायब सैनी और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

भाजपा में जश्न को लेकर तैयारियां शुरू चुकीं हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत करके जीत की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें हरियाणा की हर सीट का हाल, यहाँ देखिये चुनाव परिणाम
ज्ञात हो कि एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को हरियाणा में 10 बरस बाद सरकार बनाने का भरोसा था। लेकिन, वास्तविक नतीजे बिल्कुल उलट हैं। हरियाणा की नई सरकार चुनने के लिए जनता ने 5 तारीख को वोट डाले गए थे। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पहली बार बड़ा सीधा मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications