चुनाव की तैयारी में जुटे दुष्यंत चौटाला, टोहना में करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान
Haryana News: हरियाणा में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। लोकसभा के चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव होगा। इसके लिए हरियाणा के डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम 9 जनवरी को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव पिरथला में जनसभा को संबोधित करेगें।
दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री टोहाना क्षेत्र के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ग्रामीणों को जनसभा में आने के लिए दिया निमंत्रण
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने ग्रामीणों को जनसभा में आने के लिए निमंत्रण दिया है। जतिन खिलेरी ने कहा कि उनके दादा ओमप्रकाश खिलेरी की प्रथम पुण्यतिथि पर दुष्यंत चौटाला शिरक्त करेंगे।
कार्यक्रम गांव पिरथला के शिव मंदिर चौक पर आयोजित होगा
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गांव पिरथला के शिव मंदिर चौक में सुबह दस बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव सहित जेजेपी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। इस कार्यक्रम में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, राज्यमंत्री अनूप धानक, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीआर आंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण, कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications