'कांग्रेस में चरम सीमा पर है गुटबाजी', दुष्यंत चौटाला ने कहा
Haryana News: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पार्टी की आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है। हरियाणा में एक एसआरके गुट और एक बाबू-बेटा ग्रुप बना हुआ है, ये दर्शाता है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है।
दरअसल, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार 7 जनवरी को फतेहाबाद पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा ही नहीं, देशभर में कांग्रेस के हालात बदहाल है और यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है।

हरियाणा में एक एसआरके गुट और एक बाबू-बेटा ग्रुप बना हुआ है, ये दर्शाता है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हुआ है और आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस का यही हश्र होगा।
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा कांग्रेस के 80 पार नारे पर डिप्टी सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को टिकट देने की बजाय 80 पार उम्र के उम्मीदवार लाने की सोच रखती है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास करवा रही है। कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है और गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 एक्सप्रेस हाईवे बनाए जा रहे है, डबवाली से पानीपत तक बनने वाले हाईवे का काम जल्द शुरू होगा और इसका टोहाना विधानसभा क्षेत्र को भी लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है कि पोर्टल से लोगों को परेशानी हो रही हैं।
जबकि, सच्चाई यह है कि पोर्टल के मध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सरल हुआ है। कहा कि लोगों को अब योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज सिस्टम को मजबूती दी है, 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से गांवों को ग्रांट जारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications