स्क्वैश में गोल्ड मेडल जीतने पर चौटाला ने दीपिका और हरिंदर को दी बधाई, बोले- हिंदुस्तान की स्वर्णिम जीत
एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत के खिलाड़ी एक के बाद एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देश का मान और बढ़ा रहे हैं। भारत ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स के इवेंट में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया । पहली बार एशियन्स गेम्स में मिक्स्ड डबल्ज्स इवेंट हुआ और भारतने पहली बार में ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स के इवेंट में भारत को गोल्ड दिलावे वाली ये दो खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू है। इस जोड़ी के स्वर्ग पदक जीत कर इतिहास रचने पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने बधाई दी है।
डिप्टी सीएम ने दोनों प्लेयर्स की फोटो शेयर कर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा-
"हिंदुस्तान की स्वर्णिम जीत! एशियाई खेलों के इतिहास में देश के लिए पहली बार स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने पर दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू को बधाई। आप दोनों खिलाडियों के असाधारण कौशल और टीम वर्क ने देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है।"












Click it and Unblock the Notifications