किसान आंदोलन पर बोले दुष्यंत चौटाला- कोई हमला करेगा तो आप माला पहनाकर उसका स्वागत नहीं करेंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों के आंदोलन पर आज बड़ा बयान दिया। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों की झड़प को लेकर कहा कि, "हमने देखा है पुलिस पर हमले का एक वीडियो सामने आया है। यदि कोई आप पर हमला करने की कोशिश करेगा तो आप किसी का माला पहनाकर स्वागत नहीं करेंगे। पुलिस को हालत संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। क्योंकि, पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, तो उन्होंने जरूरी कार्रवाई की। हालांकि, हमने सुनिश्चित किया है कि पिछले 9 महीनों में अत्यधिक बल का प्रयोग न हो।"

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Talk On farmers police clash

भाजपा-जजपा सरकार को मिल रही चेतावनी पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, "अगर विरोधियों का इरादा अराजकता पैदा करने का है, तो बात अलग है। लेकिन अगर इरादा किसानों और कृषि कानूनों के लिए काम करना है, तो उनकी नियमित बातचीत होनी चाहिए। मैं पूछता हूं कि वे 40 लोग कहां हैं जिन्होंने कहा कि, एमएसपी और बाजार मौजूद नहीं होंगे और किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा।"

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Talk On farmers police clash

उप मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों को सही ठहराते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के उक्त तीन कृषि कानूनों में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिनके लागू होने से किसान खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें। उन्होंने कहा कि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान संगठनों को बातचीत का न्यौता कई बार दिया है, लेकिन इस पेशकश के बाद से आंदोलन चला रहे 40 किसान संगठनों के नेता गायब हैं। उपमुख्यमंत्री बोले कि, यूपी एवं पंजाब के किसान संगठन हरियाणा में आकर यहां की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर देना चाहते हैं, लेकिन हमारी सरकार उनके मंसूबे किसी सूरत में पूरे नहीं होने देगी। चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि, उत्तर प्रदेश के किसान संगठन अपने राज्य में और पंजाब के किसान संगठन पंजाब में आंदोलन क्यों नहीं चला रहे।

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Talk On farmers police clash

तेज हो रहे विरोध-प्रदर्शन
इधर, प्रदेश में किसान प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन तेज होते जा रहा है। बीते शनिवार को करनाल में किसानों की पुलिस से भिड़ंत हुई ​थी। तब लाठीचार्ज किया गया। जिसमें किसानों को चोटें आईं। कई घायल किसानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उसके बाद आक्रोशित किसानों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में चक्काजाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+