Haryana: फतेहाबाद की भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी, 9 की लोगों मौत, कई लापता
Haryana Accident: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। हालांकि, 2 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात रतिया क्षेत्र के सरदरेवाला गांव के समीप घने कोहरे के कारण हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 14 लोग सवाल थे और ये सभी पंजाब के फाजिल्का में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुरुआत में एक मौत और 11 के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। अब मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोगों को बचाया गया है। इनमें एक व्यक्ति के अलावा 11 साल बच्चा शामिल है। खबर के मुताबिक, क्रूजर गाड़ी सवार सभी लोग पंजाब से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सरदरेवाला लौट रहा था। घने कोहरे के कारण ड्राइवर को रास्ते का सही अंदाजा नहीं हुआ और अचानक गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रात को ही पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद NDRF को भी मौके पर बुलाया गया और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। रात में क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पर भाखड़ा नहर लगभग 23 फीट गहरी है।
पुलिस के अनुसार, अभी तक इस घटना में अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें 5 महिलाएं, एक 11 साल की बच्ची और 1 साल का बच्चा शामिल है। तीन अन्य लापता की तलाश जारी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि लोग कुछ दूरी तक बह गए हों, क्योंकि प्रशासन को हादसे वाली जगह से काफी दूरी पर शव मिले हैं।
पीड़ित महमदा, रियोदान, फतेहपुर और सासपाली गांवों के रिश्तेदार थे जो एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वे एक क्रूजर वाहन नंबर HR62-7856 में सवार थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भाखड़ा किनारे सेफ्टी वॉल न होने व न ही कोई सफेद पट्टी नजर आने के चलते गाड़ी चालक को सड़क नहीं दिखी।












Click it and Unblock the Notifications