हरियाणा में कोरोना के मामले 3 लाख के पार हुए, 1 दिन में 2040 नए मरीज मिले, सरकार की समीक्षा बैठक आज

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब 3 लाख से ज्यादा हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान यहां 2040 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,00173 हो गया। जिनमें से 13105 संक्रमितों का फिलहाल उपचार चल रह है। 3199 की अब तक कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, ढाई लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रदेश में रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह रेट यहां 94.57% है। इससे पहले यह 95% से भी आगे चली गई थी।

haryana state covid 19 update: the number of the total coronavirus infected reaches 3 lakh, active patients are 13105 across state

स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना पर समीक्षा करने के लिए आज अधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, कोरोना वैक्सीन के सवाल पर विज ने कहा है कि, हरियाणा में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कोविशील्ड की खेप आ पहुंची है। इसके अलावा आज को-वैक्सीन की खेप भी पहुंचेगी। विज ने कहा कि, राज्य सरकार महामारी से निपटने के लिए पूरी तल्लीनता से काम कर रही है।

haryana state covid 19 update: the number of the total coronavirus infected reaches 3 lakh, active patients are 13105 across state

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में लोगों को 19,13,936 वैक्सीन की खुराक मुहैया कराई गई हैं। 63,89,802 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पूरे प्रदेश की आबादी 2,86,72,000 है और राज्य सरकार लगातार कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ा रही है।

किस जिले में कितने सक्रिय मरीज?
3,167 गुरुग्राम
1,764 करनाल
1,350 अंबाला
1,059 कुरुक्षेत्र
1,046 पंचकूला
901 फरीदाबाद
623 पानीपत
427 सोनीपत

किस जिले में अब तक कितने मामले?
65,548 गुरुग्राम
48,438 फरीदाबाद
17,644 हिसार
15,744 सोनीपत
15,588 करनाल
14,780 अंबाला
13,777 पंचकूला
12,830 रोहतक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+