हरियाणा: प्रेग्नेंसी के समय कोरोना की चपेट में आई महिला से बच्चा भी संक्रमित जन्मा, यह पहला मामला

चंडीगढ़। हरियाणा में एक महिला गर्भावस्था के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। अब उससे जो संतान जन्मी है, वो भी कोरोना से संक्रमित है। यानी कोरोना पॉजिटिव महिला ने कोरोना पॉजिटिव बच्चे को ही जन्म दिया है। गुरुवार को उसकी डिलीवरी कराई गई थी, जिसका कोरोना टेस्ट कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महिला के परिजनों के मुताबिक, प्रसव के बाद कुछ अस्पतालों द्वारा महिला को प्रवेश देने से मना कर दिया गया था।

Haryanas Covid 19 positive woman gives birth to child infected with disease

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना टेस्ट की रिपार्ट पॉजिटिव आपने पर महिला के पति को उससे अलग कर दिया गया था। उसके कुछ दिनों के बाद, महिला भी इस बीमारी से पीड़ित मिली। गर्भावस्था के दौरान उसकी कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव आई। डिलीवरी के समय उसके स्वास्थ्य की देखभाल करते हुए प्रसव कराया गया। हालांकि, प्रसव के बाद महिला को कुछ अस्पतालों द्वारा प्रवेश देने से मना कर दिया गया। महिला को हरियाणा के आयुष्मान भव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने कोरोना से संक्रमित बच्चे को जन्म दिया।

बहरहाल, नवजात बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। इनपुट्स के मुताबिक, कुछ निजी अस्पतालों ने महिला को भर्ती करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि, वह उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, किसी कोरोना पॉजिटिव महिला से कोरोना पॉजिटिव संतान पैदा होने का यह हरियाणा में पहला मामला दर्ज हुआ है। डॉक्टर ने कहा, "हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में, सभी को दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+