हरियाणा सीएम मतदान दिवस पर बोले- आपका वोट देश के मजबूत भविष्य की नींव रखता है
प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को भारत में मतदाता दिवस मनाया जाता है। वोटरों को मतदान के लिए जागरूक कररने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल मनाया जाता है। नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने और अपना मतदाना पहचान पत्र अवश्य बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को राज्य के नागरिकों को अपने मताधिकार की शक्ति पहचानने की बात कही।
राष्ट्रीय मतदान दिवस पर नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा
आपका एक-एक वोट मूल्यवान है और लोकतंत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही देश के मजबूत भविष्य की नींव रखता है।
मेरे हरियाणा परिवार के सभी जागरुक मतदाता अपने मताधिकार की शक्ति को पहचानते हुए उसे राष्ट्रहित में उपयोग करने का संकल्प लें। अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करें एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं ।












Click it and Unblock the Notifications