ओलंपिक में हारकर लौटे खिलाड़ियों को 10-10 लाख रु. देगी सरकार, गोल्ड विनर को 6 करोड़: CM खट्टर
चंडीगढ़। जापान में हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स-2020 में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के एथलीट्स से अब गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। भारत के पक्के दावेदार माने जा रहे पहलवान बजरंग पूनिया और मुक्केबाज मैरीकॉम गोल्ड से चूक गए। हालांकि, बजरंग को अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका मिलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, बजरंग पुनिया सेमीफाइनल नहीं जीत पाए तो भी वे कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) के कल होने वाले मैच में जीतकर आगे बढ़ेंगे। हमें उम्मीद है कि वे जरूर जीतेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

Recommended Video
बिना मेडल लौटे खिलाड़ियों को 10 लाख मिलेंगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि, जो खिलाड़ी ओलंपिक से मेडल नहीं भी लेकर आएंगे, तो भी उन्हें 10-10 लाख रुपये वापस लौटते ही मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि, हम सभी खिलाड़ियों का वापस आने पर सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम हरियाणा को खेलों का हब बनाएंगे। खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार ने गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया।

चौथे नंबर पर रहे खिलाड़ी को 50 लाख मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा के जो खिलाड़ी ओलंपिक से सिल्वर मेडल जीतकर लाएंगे, उन्हें 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह जो ब्रॉन्ज मेडल लाएंगे उन्हें 2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। खट्टर ने एक और बड़ा ऐलान किया कि, जो खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहेंगे, उनके लिए भी सरकार 50 लाख रुपये की राशि सौंपेगी।













Click it and Unblock the Notifications