CM बोले- हरियाणा में अब 1.07 लाख ही कोरोना मरीज, सरकारी आंकड़े बता रहे- रोज 100 से ज्यादा मौतें
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोज हरियाणा में सैकड़ों जानें जा रही हैं। एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों का पता चल रहा है। हालांकि, सरकार का कहना है कि स्थिति काबू में होती जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, प्रदेश में पिछले 3 दिन से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश में 1,07,000 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा- इस समय की आवश्यकता के हिसाब से अब हमारी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं।

मुख्यमंत्री की तरह ही प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। साथ ही विज ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भी बयान दिया। विज ने कहा कि, हमने प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया, परन्तु 10 से ज्यादा दिन हो गए अभी तक 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। यह चिंताजनक है। उन्हें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। वैक्सीनेशन के कारण वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि, अभी तक प्रदेश में 45 लाख लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया कि, 13 मई तक राज्यभर में 81,17,415 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के अब तक 6,65,028 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 5,55,650 मामले रिकवरी के हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेशभर में बीते रोज 163 मौतें हुईं और कुल आंकड़ा 6,238 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 655 मौतें हिसार में और 638 मौतें गुड़गांव में दर्ज की गई हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications