CM बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे नायब सैनी, मां कुलवंत कौर ने सिर पर हाथ फेरकर दिया आशीर्वाद

Ambala News: हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार गुरुवार 21 मार्च को अंबाला स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। यहां सीएम नायब सैनी का भव्य स्वागत हुआ। ढोल बजाकर, फूलों की वर्षा और गुलदस्ते देकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सीएम सैनी ने अपने परिवार के साथ नगर खेड़ा पर माथा टेका और घर गए। यहां उनकी माता कुलवंत कौर तिलक करके उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम सैनी ने अपनी माता कुलवंत कौर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां कुलवंत कौर ने भी बेटे (नायब सिंह सैनी) के सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया।

Haryana CM Nayab Singh Saini

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों से मिलने के बाद सीएम नायब सैनी मंच पहुंचे, जहां अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान सीएम सैनी ने अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम अपने संबोधन में नारायणगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही, कहा कि वे नगर खेड़ा पर माथा टेकने आए हैं।

अब जिम्मेदारी बड़ी है तो शायद बार-बार नही आ पाऊंगा। लेकिन, अंबाला लोकसभा से स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया उम्मीदवार है। उन्हें जितवाकर संसद में भेजने का काम करें। मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व की जहां जमकर तारीफ की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुर्बानी का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा की सभी 10 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की अपील की। वहीं उन्होंने गांव के लोगों से कहा जब भी जरूरत होगी वो वहां आ जाएंगे जहां आप बुलाओगे मैं आऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+