हरियाणा: सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा, 400 से अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी
Nayab Singh Saini: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार देश में 400 से अधिक सीटें जीतेगी। वहीं, हरियाणा में सभी 10 सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी बीजेपी जिला कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।

बीजेपी इस बार भी दर्ज करेगी रिकॉर्ड तोड़ जीत
कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इस बार भी बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। जनता के सामने बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़ें- Assembly Election: आंध्र प्रदेश के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें किसे मिला टिकट?
हमारे पास जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत है
उन्होंने कहा कि चार जून यानी मतगणना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। कांग्रेस तो इस चुनाव में कहीं दिख ही नहीं रहे। वे पहले ही मैदान छोड़ चुकी है। कांग्रेस की तरह दूसरे विपक्षी दल भी गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास जनता का आशीर्वाद है और कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
यह भी पढ़ें- विदिशा से कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्गज नेता को दिया टिकट, जानिए कौन है प्रताप भानु शर्मा












Click it and Unblock the Notifications