विदिशा से कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्गज नेता को दिया टिकट, जानिए कौन है प्रताप भानु शर्मा
Vidisha News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बाकी बच्ची 6 सीटों में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जिसमें विदिशा से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वही गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह और दमोह से टरबार सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्गज नेता प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि क्या 77 साल के बुजुर्ग प्रताप भानु शर्मा शिवराज सिंह चौहान को टक्कर दे पाएंगे।

बता दे कांग्रेस में मध्य प्रदेश की 29 में से अब तक 25 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि तीन सीट ग्वालियर मुरैना और खंडवा सीट अभी होल्ड पर है और एक सीट सपा के पास छोड़ी गई है। बता दे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रताप भानु शर्मा के बीच पहले भी हो चुका है चुनावी मुकाबला।
कौन है प्रताप भानु शर्मा
प्रताप भानु शर्मा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1947 में हुआ था। अभी उनकी उम्र 77 साल है। प्रताप भानु शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। शर्मा 7वी और 8वीं लोकसभा में विदिशा सीट से कांग्रेस के सांसद रहे।
प्रताप भानु शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की वह उद्योगपति रहे। सांसद रहते हुए उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेरोजगार युवाओं और युवा उद्मियों की सहायता की।
प्रताप भानु शर्मा ने 1975-76 के बीच मध्य प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जिला लघु उद्योग संगठन, और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1975-80 के बीच मध्य प्रदेश लहू-उद्योग इंजीनियर्स एसोसिएशन और 1980 में लघु उद्योग विकास सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने 1980 और 1984 में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications