हमने 24 फसलों पर MSP देने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है: CM नायब सैनी
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते दिनों सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 24 फसलों पर MSP देने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब हिमाचल की सरकार, पंजाब सरकार, दिल्ली सरकार, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकार भी MSP की गारंटी किसान भाईयों को दे केवल राजनीति ना करें।
सीएम सैनी ने कहा हरियाणा प्रदेश के किसान की 100 प्रतिशत फसल MSP पर खरीदेंगे ये गारंटी ये बात पंजाब की सरकार भी वहां के किसानों को कहे, दिल्ली की आप सरकार भी वहां के किसानों को कहे, कांग्रेस की हिमाचल सरकार कहे, कर्नाटक राज्य की कांग्रेस सरकार कहे और कांग्रेस की तेलंगना सरकार भी कहे सिर्फ राजनीति न करे।

म्हारे किसान- म्हारी शान
हरियाणा सीएम ने आज अपने संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि हमने पिछले दिनों ये निर्णय किया था अपने संकल्प पत्र के अंदर कहा था कि अंग्रेजों के जमाने का मेरे किसान भाईयों के ऊपर अभियाना लग रहा था। जिसे हमने कैबिनेट की बैठक के अंदर उस अभियाने का 133 करोड़ रुपया किसानों के ऊपर लंबित था जिसे हमारी सरकार ने माफ कर दिया। साथ ही उस अभियान को भी हमने जड़ से समाप्त कर दिया ताकि किसी व्यक्ति को पैसा न देना पड़े। हमारी सरकार ने ऐसा करके राहत देने का प्रयास किया है।
सीएम सैनी ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में ये भी बात कही थी जो हमारे पटेदार किसान है लंबे समय से वो जमीन बो रहे थे लेकिन उनके नाम वो जमीन नहीं था जिसे हमने कैबिनेट के अंदर फिर विधानसभा के अंदर हम बिल लेकर आए। हमने पटेदार किसानों को ये अधिकार दिया कि वो कलेक्टर रेट लेकर के वो जमीन उनके नाम करने का निर्णय हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमने मेरी फसल मेरी ब्योरा के माध्यम से, बीबीटी के माध्यम से हमने सिधे किसान के खाते में पैसा पहुंचाने का निर्णय किया था। अब मुझे इस बात की खुशी है कि 12 लाख किसान परिवारों के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंच रहा है। सीएम ने कहा कि अब तक हमने 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपया डायरेक्ट किसान के खाते के अंदर डाले है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसान कि पैमेंट 72 घंटे से ज्यादा रुक जाती है तो इसका समाधान हरियाणा सरकार करती है।












Click it and Unblock the Notifications