कृषि मेले के समापन समारोह में पहुंचे सीएम खट्टर, कहा- 'म्हारा धाकड़ हरियाणा और धाकड़ यहां का किसान...'

Haryana Krishi Vikas Mela: 08 अक्टूबर से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में शुरू हुआ तीन दिवसीय 'हरियाणा कृषि विकास मेले' का आज समापन हो गया। कृषि मेले के समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित भी संबोधित किया।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, 'म्हारा धाकड़ हरियाणा और धाकड़ यहां का किसान...हरियाणा सिर्फ कृषि प्रधान प्रदेश ही नहीं, बल्कि अब किसान प्रधान प्रदेश भी बन गया है। किसान परिवारों के बच्चे सेना में जाते हैं, खेलों में हरियाणा का नाम बढ़ाते हैं।'

Haryana CM Manohar Lal

उन्होंने बोलते हुए कहा कि हमारे किसान बड़े-बड़े व्यापारी भी बन गए हैं, इन किसानों की प्रगति निश्चित रूप से हरियाणा की प्रगति का हिस्सा है। आज हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले' के समापन समारोह में किसान भाइयों के बीच पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा हरियाणा कृषि प्रधान भी है और किसान प्रधान भी...आज हरियाणा में कृषि और किसान दोनों आधुनिक हैं।

सीएम खट्टर ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम से किसान कागज और कार्यालय के चक्कर से मुक्त है। पैसा सीधे किसान के खाते में जाता है। MSP पर सर्वाधिक फसल की खरीद हरियाणा में होती है। हमने किसान को सम्मान भी दिया और स्वाभिमान भी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा,

हरियाणा किसान प्रधान प्रदेश है। यहां के किसानों ने कृषि के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपना परचम देश और दुनिया में लहराया है। सरकार भी किसानों को खेती और तकनीक बारे जानकारी देने के साथ उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। किसानों की बदौलत हरियाणा आज तरक्की के मामले में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। खेती हमारी जान है तो पहलवान हमारी शान हैं।

सीएम खट्टर ने बोलते हुए कहा कि किसानों से फ़सल विविधीकरण अपनाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहन दे रही है। पानी की बचत करने की दिशा में धान के स्थान पर अन्य फसल को बोने पर 7 हज़ार रुपये प्रति एकड़ किसान को दिया जा रहा है।

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि प्रधान राज्य हरियाणा के किसानों की मेहनत और अथक परिश्रम की सराहना करते हुए भव्य नए संसद भवन में राज्य के 50 किसानों को भोज के लिए आमंत्रित किया है। 50 किसानों का प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर, 2023 को नये संसद भवन पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+