बाढ़ से प्रभावित हुई किसानों की फसल, खट्टर सरकार ने 15 हजार प्रति एकड़ दिया मुआवजा

Haryana News: बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने मुआवजा दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के किसान कड़ी मेहनत करके देश को खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

दरअसल, सीएम मनोहर लाल खट्टर आज सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने पराली प्रबंधन की अच्छी मिसाल पेश की है। पराली प्रबंधन में हरियाणा आदर्श राज्य बना है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों की हितैषी है और सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दोबारा से फसलों की बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ सात हजार रुपये का मुआवजा दिया है।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को पिछली सरकार में 10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा राशि दी जाती थी, उसे बढ़ाकर 15 हजार प्रति एकड़ किया गया है।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। पिछले 9 सालों में हमने लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि प्रदेश के किसान भाइयों को दी है। पिछली सरकार द्वारा 10 वर्षों में केवल 1158 करोड़ रुपए की राशि मुआवजे के तौर पर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+