SPO को खट्टर सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, मानदेय में किया 2 हजार रुपए का इजाफा
Haryana News: एसपीओ यानी विशेष पुलिस अधिकारियों को हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। जी हां...खट्टर ने एसपीओ के मासिक मानदेय में 2 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। खट्टर सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के 9000 एसपीओ लाभान्विंत होंगे
इस संबंध में हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के मासिक मानदेय को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में तैनात लगभग 9000 एसपीओ लाभान्विंत होंगे।

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपीओ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए सीएम खट्टर ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।
वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications