हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने MP के सीएम मोहन यादव को दी बधाई
Haryana: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,राजेंद्र शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम खट्टर ने सोशल प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से यह बधाई प्रेषित की है।

सीएम खट्टर ने लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री जगदीश देवड़ा जी एवं श्री राजेंद्र शुक्ला जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।महाकाल की कृपा से आप सभी राज्य की तरक्की एवं वहां के नागरिकों की सुख-समृद्धि हेतु निरंतर कार्य करते रहें, ऐसी मंगलकामना करता हूं।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. है। सीएम मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें हरियाणा की जनता को मिल रहा हैं योजनाओं का सीधा लाभ: हरविंदर कल्याण












Click it and Unblock the Notifications