गगनयान के सफल परीक्षण पर सीएम खट्टर ने इसरो को दी बधाई, कहा- अंतरिक्ष में लिख रहे नित नए अध्याय
Haryana News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सभी बाधाओं और चुनौतियों को दूर करते हुए शनिवार 21 अक्टूबर को 'गगनयान मिशन' का सफल ट्रायल पूरा कर इतिहास रच दिया। गगनयान के सफल लॉन्च के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही, सीएम खट्टर ने कहा, हमारे भारतीय वैज्ञानिक देश का गौरव बढ़ाते हुए अन्तरिक्ष के क्षेत्र में नित नए अध्याय लिख रहे हैं। गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट का सफल परीक्षण करने पर इसरो की पूरी टीम को बधाई।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। भारत द्वारा पहले मानव अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। आपको बता दें कि, इसरो ने मानव को अंतरिक्ष में भेजने के अपने महत्वाकांक्षी मिशन 'गगनयान मिशन' के लिए पहला सफल ट्रायल पूरा कर लिया है।
Recommended Video
गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 यानी टीवी-डी1 रॉकेट सुबह 10 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग के बाद के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है। हालांकि, इससे पहले आठ बजे मिशन को होल्ड पर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications