नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान, सीएम खट्टर ने युवाओं से स्वावलंबी बनने की अपील की

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को नशा मुक्ति सुधार गृह में भर्ती युवकों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम खट्टर ने सुधार गृह में भर्ती युवाओं से मुख्यधारा में लौटने के बाद स्वावलंबी बनने की अपील की।

नशा मुक्ति सुधार गृह में भर्ती युवकों से मुलाकात करने हरियाणा सीएम खट्टर रविवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिए कि पुलिस की टीम नशे के ख़िलाफ़ स्पेशल अभियान चलाए।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

उन्होंने सुधार गृह में भर्ती युवाओं से मुख्यधारा में लौटने के बाद स्वावलंबी बनने की अपील की। सीएम खट्टर ने आदेश दिए कि कौशल विकास प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ स्टेट बॉर्डर पर जिला पुलिस विशेष रूप से निगरानी करे और यहाँ से जब यह युवा जाएं तो इनको सम्मानित कर दूसरे युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में काम कराएं।

इस दौरान सीएम खट्टर ने सिरसा में थेहड़ से हाउसिंग बोर्ड में विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनका निवारण किया। कहा कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार जिन परिवारों को पुरातत्व विभाग की जमीन से हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटो में अस्थाई तौर पर बसाया गया था।

उन्हें जल्द ही सलारपुर गांव में जमीन खरीदकर 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप डी की भर्ती का कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा और हरियाणा सरकार युवाओं को जल्द ही नौकरी देने का कार्य करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+