सिरसा: मरीज ने 30 लाख खर्च कर किडनी ट्रांसप्लांट कराया, तबियत और बिगड़ी, अब CM कराएंगे इलाज

सिरसा। हरियाणा में सिरसा के गांव चौटाला के एक शख्स को किडनी की समस्या थी। उसने करीब 30 लाख रुपए खर्च करके किडनी ट्रांसप्लांट कराया। मगर, उसे आराम होना तो दूर, उल्टे उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया, जिससे एचबी बनना बंद हो गया और उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई। वह मरीज तड़पने लगा। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे दोबारा ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन उसके पास अब फिर महंगा इलाज कराने के लिए उतनी रकम नहीं थी। ऐसे में उसने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

Haryana CM khattar Granted Financial Help For Kidney Patient Of Chautala Village, Sirsa

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उस शख्स के बारे में पता चला। तो मुख्यमंत्री ने भी जिंदादिली दिखाते हुए तुरंत उसकी मदद को हाथ बढ़ा दिए। मुख्यमंत्री के पास सिरसा जिला के भाजपा अध्यक्ष आदित्य देवीलाल के जरिए मरीज की अर्जी पहुंची थी। यह अर्जी मिलने पर मुख्यमंत्री ने 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की। मुख्यमंत्री के आदेश पर अब उपायुक्त ने मरीज के बैंक खाते की जानकारी मांगी है, ताकि रकम खाते में ट्रांसफर की जा सके।

Haryana CM khattar Granted Financial Help For Kidney Patient Of Chautala Village, Sirsa

जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने बताया कि, पीड़ित की पहचान सिरसा जिले के चौटाला गांव निवासी 35 वर्षीय किडनी मरीज के तौर पर हुई है। देवीलाल बोले कि, "लगभग 72 घंटे पहले जननायक यूथ क्लब के सदस्य मेरे पास आए थे। उन्होंने मदद के लिए अर्जी दी थी। मैंने अर्जी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा तो उन्होंने तुरंत 2 लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए मंजूरी दे दी। बहरहाल, उपायुक्त प्रदीप कुमार को हम बैंक खाते की डिटेल मुहैया करवा रहे हैं।"

बकौल देवीलाल, "मरीज ने करीब 30 लाख रुपए खर्च करके लुधियाना (पंजाब) से किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+