Har Ghar Tiranga: हरियाणा सीएम ने की लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपील
चंडीगढ़, 31 जुलाई: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहक कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 'हर घर तिरंगा' अभियान में भागीदार बनकर इसे एक जन आंदोलन बनाएं। वहीं हरियाणा सीएम ने भी लोगों से अपील करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराने की अपील की है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का हिस्सा बनने और अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसी के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि 2 से 15 अगस्त तक हम सभी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते है। वहीं हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पोस्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएं, आइए 13 से 15 अगस्त तकहर घर तिरंगा फहराएं।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आओ मिलकर गर्व से फहराए हर घर तिरंगा, 13 से 15 अगस्त। वहीं बताया गया है कि लोग अपने नजदीक के राशन डिपो पर झंडा खरीद सकते हैं। वहीं एक क्यूआर कोड के जरिए अपनी सेल्फी भी शेयर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications