Haryana Chunav 2024: 'कांग्रेस को मिलेगी कम से कम 75 सीटें', हरियाणा चुनाव पर पूर्व सांसद अशोक तंवर का दावा
Haryana Election 2024 News: भारतीय जनता पार्टी का छोड़ कांग्रेस का दामन थामते ही पूर्व सांसद अशोक तंवर के सुर बदल गए हैं। तंवर ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की दावेदारी को लेकर बड़ी बात कही है।मतदान के बीच उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी। हरियाणा में परिवर्तन का माहौल है। कांग्रेस को निश्चित तौर से बड़ी सफलता मिलने वाली है।
सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के साथ खड़ी हुई है। भाजपा पिछले 10 वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हरियाणा में बदलाव की बायर बह रही है। जनता कह रही हैं कि हाथ बदलेगा हालात।

इसके अलावा, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री बनेगा, जिसे हमारे विधायक चाहेंगे और जो पार्टी हाईकमान तय करेगा।
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, विकास आदि मुद्दों पर कार्य करेगी। कांग्रेस एमपी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछली बार बीजेपी ने हरियाणा में नारा 75 पार का नारा दिया था, लेकिन वह 40 पर रुक गई। भाजपा इस बार 50 की बात कर रही हैं, लेकिन इस दफा कितने पर रुकेंगे,यह देखना दिलचस्प होगा।
इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने और भाजपा की सरकार को बदलने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। हमने लोकसभा चुनाव से समय भी रुझान देखा है, जनता शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थी।












Click it and Unblock the Notifications