Haryana Chunav 2024: लालू के दामाद से लेकर 'लाल' परिवार के कैंडिडेट की सीटों के क्‍या हाल?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्‍टूबर को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता वोट डालेंगे। मतों की गिनती 8 अक्‍टूबर को होगी। उसी दिन नतीजे आएंगे।

हरियाणा चुनाव 2024 में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव व हरियाणा के पूर्व सीएम देवीलाल, भजनलाल व बंसीलाल के परिवार की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी हुई है।

haryana hot seats prediction today

हरियाणा में मतदान पहले जानिए लाल के दामाद और तीन 'लाल' परिवारों के 13 उम्‍मीदवारों की सीटों के हाल।

चिंरजीव राव, रेवाड़ी विधानसभा सीट

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद चिंरजीव राव हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेवाड़ी सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार हैं। रेवाड़ी के मौजूदा विधायक चिंरजीव राव की पत्‍नी अनुष्‍का यादव राबड़ी देवी व लालू यादव की छठी बेटी हैं।

हरियाणा चुनाव की हॉट सीट रेवाड़ी पर कांग्रेस के चिरंजीव राव के सामने भाजपा के लक्ष्‍मण सिंह यादव, बीएसपी के विजय सौमन्‍य, एएसपी के मोकी यादव, निर्दलीय प्रशांत सनी यादव हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में देवीलाल का परिवार

  • ताऊ देवीलाल के परिवार से आठ उम्‍मीदवार मैदान में हैं।
  • चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रानियां से निर्दलीय प्रत्‍याशी हैं।
  • दुष्‍यंत सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला ऐलानाबाद सीट से इंडियन नेशनल लोक दल प्रत्‍याशी हैं।
  • सुनैना चौटाला फतेहाबाद सीट से आईएनएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
  • देवी लाल के परिवार से अर्जुन चौटाला और अमित सिहाग भी चुनाव मैदान में हैं।
  • दिग्विजय के चाचा आदित्‍य चौटाला ने इनेलो के टिकट पर डबवाली सीट से ताल ठोक रखी है।

हरियाणा चुनाव 2024 में भजनलाल का परिवार

  • पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार से तीन सदस्‍य विधानसभा चुनाव 2024 में किस्‍मत आजमा रहे हैं।
  • हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर भव्‍य बिश्‍नोई चुनाव लड़ रहे हैं।
  • भजन लाल के बड़े बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन कांग्रेस के टिकट पर पंचकूला सीट चुनाव लड़ रहे हैं।
  • पूर्व सीएम के भतीजे दुरा राम बीजेपी के टिकट से फतेहाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में बंसीलाल का परिवार

इस बार पूर्व सीएम बंसीलाल के पोते-पोती के बीच मुकाबला है। भिवानी जिले की तोशम सीट से बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस से और उनके सामने बीजेपी से चचेरी बहन श्रुति चौधरी चुनाव लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+